Social Icon
Social Icon

14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

आज 14 सितंबर, 2022 को हमारा देश हिंदी दिवस के रूप में मना रहा है। करोड़ों लोगों की मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है। हिंदी भाषा का प्रयोग भारत के लगभग आधे क्षेत्र में किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य देश भी है जहां हिंदी भाषियों की संख्या अच्छी खासी है।

हिंदी को अब देश से लेकर विदेशों तक में बढ़ावा दिया जाता है। इसी मकसद से आज की तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी महज भारत की नहीं दुनिया की प्रमुख भाषाओं से एक है। हिंदी भारत की पहचान भी है और सम्मान भी।

हिंदी भारत और दुनिया के अन्य देशों में बसे भारतीयों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। वैसे तो हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन भारत में हिंदी दिवस के लिए एक खास दिन तय है। भारत में 22 भाषाएं और उनकी 72507 लिपि हैं। एक ही देश में इतनी सारी भाषाओं और विविधताओं के बीच हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो हिंदुस्तान को जोड़ती है। देश के हर राज्य में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व के बारे में समझाने और इसके प्रसार प्रचार के लिए भारत हिंदी दिवस मनाता है।

 

Published Date: Sept. 14, 2022, 4:39 p.m.

Other Related Blog

Enter the Void, bar straight …

Are you guys Excited? Void: (noun), a large em…

4 years, 1 month ago

Here are all the prosperous m…

4 years, 1 month ago

Cross Icon